निकले वो फूल बन के तिरे गुल्सिताँ से हम

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

निकले वो फूल बन के तिरे गुल्सिताँ से हम

महका दिया फ़ज़ाओं को गुज़रे जहाँ से हम

अब तो यही हरीम-ए-मोहब्बत है ऐ सनम

जाएँ कहाँ अब उठ के तिरे आस्ताँ से हम

दुनिया में अब कहीं भी ठहरती नहीं नज़र

तुझ सा हसीन लाएँ तो लाएँ कहाँ से हम

दिल ले के जिस ने दर्द-ए-मोहब्बत अता किया

माँगेंगे अब दवा भी उसी मेहरबाँ से हम

दामन में कुछ तो डाल दे अपने करम की भीक

दामन तही न जाएँगे उस आस्ताँ से हम

तेरा करम रहा जो रह-ए-इश्क़ में सनम

इक रोज़ आ मिलेंगे तिरे कारवाँ से हम

लिक्खी हुई थी क़ैद-ए-अनासिर नसीब में

ले कर चले हैं अपना क़फ़स आशियाँ से हम

राह-ए-जुनूँ में खिलने लगे आशिक़ी कि फूल

उन के करम के साए में गुज़रे जहाँ से हम

ठुकराएँ या नवाज़ लें वो हम को ऐ 'फ़ना'

शिकवा कभी करेंगे न अपनी ज़बाँ से हम

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like