न दहर में न हरम में जबीं झुकी होगी

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

न दहर में न हरम में जबीं झुकी होगी

तुम्हारे दर पे अदा मेरी बंदगी होगी

निगाह-ए-यार मिरी सम्त फिर उठी होगी

सँभल सकूँगा न मैं ऐसी ये बे-ख़ुदी होगी

निगाह फेर के जा तो रहा है तू लेकिन

तिरे बग़ैर बसर कैसे ज़िंदगी होगी

किसी तरह भी पिएँ हम ग़रज़ है पीने से

नहीं है जाम तो आँखों से मय-कशी होगी

तमाम होश की दुनिया निसार है उस पर

तिरी गली में जिसे नींद आ गई होगी

गुज़र ही जाएगा दुनिया से बे-तलब हो कर

तिरे ख़याल से जिस दिल को दोस्ती होगी

जमाल-ए-यार पे यूँ जाँ निसार करता हूँ

फ़ना के बा'द 'फ़ना' घर में रौशनी होगी

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like