माइल-ब-करम मुझ पर हो जाएँ तो अच्छा हो

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

माइल-ब-करम मुझ पर हो जाएँ तो अच्छा हो

मक़्बूल मिरे सज्दे हो जाएँ तो अच्छा हो

इस दश्त-नवर्दी से पीछा तो कहीं छूटे

हम कूचा-ए-जानाँ में मर जाएँ तो अच्छा हो

सर हो दर-ए-जानाँ पे दम अपना निकल जाए

ये काम मोहब्बत में कर जाएँ तो अच्छा हो

यूँ तो सभी आए हैं दफ़नाने मुझे लेकिन

वो भी मिरी मय्यत पे आ जाएँ तो अच्छा हो

फिर दर्द-ए-जुदाई का झगड़ा न रहे कोई

हम नाम तिरा ले कर मर जाएँ तो अच्छा हो

देखें न किसी को हम फिर देख के रुख़ तेरा

दीदार तिरा कर के मर जाएँ तो अच्छा हो

रह जाए मोहब्बत का दुनिया में भरम कुछ तो

दो फूल ही तुर्बत पे धर जाएँ तो अच्छा हो

धड़का लगा रहता है हर वक़्त बलाओं का

हम साथ नशेमन के जल जाएँ तो अच्छा हो

बदनाम ही करने को आएँ वो मगर आएँ

वो इतना करम मुझ पर कर जाएँ तो अच्छा हो

जा सकते हैं जाने को हम चल के 'फ़ना' देखें

वो ख़ुद हमें महफ़िल में बुलवाएँ तो अच्छा हो

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like