ख़बर ही नहीं कैसे अंगड़ाई ले कर निगाहें उठाए कि साग़र उठाए

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

ख़बर ही नहीं कैसे अंगड़ाई ले कर निगाहें उठाए कि साग़र उठाए

कुछ ऐसा नशा छा गया ज़िंदगी पर सँभलते सँभलते क़दम डगमगाए

बने हुस्न वाले सरापा क़यामत जवानी जब आई तो अंदाज़ आए

गिराई कभी शोख़ नज़रों से बिजली कभी शर्म आई कभी मुस्कुराए

कोई जा के मेरे मसीहा से कह दे ख़ुदा के लिए आग दिल की बुझा दे

मोहब्बत के शो'ले भड़कने लगे हैं कहीं ख़िर्मन-ए-ज़िंदगी जल न जाए

हो उन का दीदार क़िस्मत से जब भी अदा हो गई है नमाज़-ए-मुहब्बत

निकल आए जब भी वो पर्दे से बाहर निगाहों ने झुक झुक के सज्दे सुनाए

सुनाए किसे अपनी ग़म की कहानी किधर जाए वो तेरी महफ़िल से उठ कर

नज़र ने तिरी जिस का दिल ले लिया हो वो क़िस्मत का मारा कहाँ चैन पाए

चमन वाले अच्छी तरह जानते हैं चमन में जो क़ुर्बानियाँ हम ने दी हैं

चमन से अँधेरे मिटाने की ख़ातिर नशेमन बनाए नशेमन जलाए

न साक़ी न बोतल न है रक़्स-ए-साग़र उदासी है छाई हुई अंजुमन पर

फ़ना-साज़ों दिल से ग़ज़ल ऐसी छेड़ो 'फ़ना' नाच उठे ज़िंदगी झूम जाए

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like