जल्वा जो तिरे रुख़ का एहसास में ढल जाए

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

जल्वा जो तिरे रुख़ का एहसास में ढल जाए

इस आलम-ए-हस्ती का आलम ही बदल जाए

उन मस्त निगाहों का इक दौर जो चल जाए

हम दर्द के मारों की तक़दीर बदल जाए

मसरूफ़-ए-इबादत का यूँ ख़त्म हो अफ़्साना

सर हो तिरी चौखट पे दम मेरा निकल जाए

तू लाख बचा दामन दर से न उठूँगा मैं

उन में से नहीं हूँ मैं टाले से जो टल जाए

ऐ जान-ए-करम मुझ पर एक चश्म-ए-करम कर दे

ऐसा न हो दीवाना क़दमों पे मचल जाए

हसरत भरी आँखों में इक पल के लिए आ जा

देखे जो तेरी सूरत दीवाना बहल जाए

तू आग मोहब्बत की भर दे मिरी नस नस में

हर ज़र्रा मिरे दिल का इस आग में जल जाए

बिजली तिरे जल्वों की गिर जाए कभी मुझ पर

ऐ जान मिरी हस्ती इस आग में जल जाए

ऐ चारागरो देखो बीमार-ए-मोहब्बत हूँ

तदबीर करो ऐसी दिल जिस से बहल जाए

तू जज़्ब-ए-मोहब्बत में कर ले वो असर पैदा

जिस सम्त नज़र उठ्ठे इक तीर सा चल जाए

पामाल-ए-रह-ए-उल्फ़त हो जाऊँ मोहब्बत में

वो शोख़ अगर मुझ को क़दमों से मसल जाए

तक़दीर करे एहसाँ यूँ बा'द-ए-'फ़ना' मुझ पर

ख़ाक-ए-दर-ए-जानाना मुँह पर मिरे मल जाए

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी