आँखों में नमी आई चेहरे पे मलाल आया

फ़ना बुलंदशहरीफ़ना बुलंदशहरी

1 min read · 12.4K reads

आँखों में नमी आई चेहरे पे मलाल आया

ऐ जल्वा-ए-महबूबी जब तेरा ख़याल आया

था उन की तवज्जोह में हर जज़्ब-ए-तलब मेरा

हर चंद मोअद्दब थी जब मेरा सवाल आया

इस बात पे बदली है बस चश्म-ए-करम उन की

उश्शाक़ के होंटों पे क्यूँ हर्फ़-ए-सवाल आया

या उन के हसीन अबरू आए हैं तसव्वुर में

या महफ़िल-ए-हस्ती में रख़्शंदा हिलाल आया

हम सज्दा जहाँ कर लें का'बा वहीं बन जाए

मिट कर तिरी उल्फ़त में हम को ये कमाल आया

अब हश्र-ब-दामाँ है हर महफ़िल-ए-तन्हाई

तुम आए तो फ़ुर्क़त की अज़्मत पे ज़वाल आया

फिर रंग-ए-जुनूँ बरसा फूलों की क़बाओं पर

ये कौन गुलिस्ताँ में आशुफ़्ता निहाल आया

पैग़ाम-ए-'फ़ना' लाया तस्कीन-ए-दिल-ए-मुज़तर

वो आ गए नज़रों में जब वक़्त-ए-विसाल आया

फ़ना बुलंदशहरी
About the poet

फ़ना बुलंदशहरी

मूल नाम : हनीफ़ मोहम्मद संबंधी : क़मर जलालवी (गुरु)

View profile & all 49 Poems / Stories

More from फ़ना बुलंदशहरी

  1. मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गया

    मेरे रश्क-ए-क़मर तू ने पहली नज़र जब नज़र से मिलाई मज़ा आ गयाबर्क़ सी गिर गई काम ही कर गई आग ऐसी लगाई मज़ा आ गया

    12.4K reads
  2. आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात में

    आँख उट्ठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली दिल का सौदा हुआ चाँदनी रात मेंउन की नज़रों ने कुछ ऐसा जादू किया लुट गए हम तो पहली मुलाक़ात में

    12.5K reads
  3. है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगे

    है कहाँ का इरादा तुम्हारा सनम किस के दिल को अदाओं से बहलाओगेसच बताओ के इस चाँदनी रात में किस से वा'दा किया है कहाँ जाओगे

    12.4K reads
  4. दिल बुतों पे निसार करते हैं

    दिल बुतों पे निसार करते हैंकुफ़्र को पाएदार करते हैं

    12.4K reads
  5. किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरी

    किस तरह छोड़ दूँ ऐ यार मैं चाहत तेरीमेरे ईमान का हासिल है मोहब्बत तेरी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like