हसरत ऐ जाँ शब-ए-जुदाई है - फ़कीर मोहम्मद गोया

फ़कीर मोहम्मद गोयाफ़कीर मोहम्मद गोया

3 min read · 12.4K reads

हसरत ऐ जाँ शब-ए-जुदाई है
मुज़दा ऐ दिल के मौत आई हैं

फिर गया जब से वो सनम ब-ख़ुदा
हम से बर्गश्‍ता इक ख़ुदाई है

तुम मेरे कज़-कुलाह को देखो
ये भला किस में मीरजाई है

दिल में आता है राह-ए-चश्‍म से वो
ख़ूब-ये राह-ए-आशनाई है

ज़ाहिदो कुदरत-ए-ख़ुदा देखो
बुत को भी दावा-ए-ख़ुदाई है

काबे जाने से मना करते हैं
क्या बुतों के ही घर ख़ुदाई है

हुस्न ने मुल्क-ए-दिल किया ताराज
हज़रत-ए-इश्‍क़ की दुहाई है
फ़कीर मोहम्मद गोया
About the poet

फ़कीर मोहम्मद गोया

View profile & all 7 Poems / Stories

More from फ़कीर मोहम्मद गोया

  1. हर रविश ख़ाक उड़ाती है सबा मेरे बाद - फ़कीर मोहम्मद गोया

    हर रविश ख़ाक उड़ाती है सबा मेरे बादहो गई और ही गुलशन की हवा मेरे बाद

    12.4K reads
  2. खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रूख़्सार पर - फ़कीर मोहम्मद गोया

    खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रूख़्सार परछा गई काली घटा सी आन कर गुल-ज़ार पर

    12.4K reads
  3. किस कदर मुझ को ना-तवानी है - फ़कीर मोहम्मद गोया

    किस कदर मुझ को ना-तवानी हैबार-ए-सर से भी सर-गिरानी है

    12.4K reads
  4. मुँह ढाँप के मैं जो रो रहा हूँ - फ़कीर मोहम्मद गोया

    मुँह ढाँप के मैं जो रो रहा हूँइक पर्दा-नशीं का मुब्तला हूँ

    12.4K reads
  5. ये बे-सिबात बहार-ए-रियाज़-ए-हस्ती है - फ़कीर मोहम्मद गोया

    ये बे-सिबात बहार-ए-रियाज़-ए-हस्ती हैकली जो चटकी तो हस्ती पर अपनी हंसती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like