हर रविश ख़ाक उड़ाती है सबा मेरे बाद - फ़कीर मोहम्मद गोया

फ़कीर मोहम्मद गोयाफ़कीर मोहम्मद गोया

3 min read · 12.4K reads

हर रविश ख़ाक उड़ाती है सबा मेरे बाद
हो गई और ही गुलशन की हवा मेरे बाद

क़त्ल से अपने बहुत ख़ुश हूँ वले ये ग़म है
दस्त-ए-क़ातिल को बहुत रंज हुआ मेरे बाद

मुझ सा बद-नाम कोई इश्‍क़ में पैदा न हुआ
हाँ मगर कै़स का कुछ नाम हुआ मेरे बाद

वो जो बर्गश्‍तगी-ए-बख़्त थी हरगिज़ न गई
ख़ाक-ए-मरक़द से मेरे चाक बना मेरे बाद

वलवला जोश-ए-जुनूँ का था मुझी तक ‘गोया’
नज़र आया न कोई आबला-पा मेरे बाद
फ़कीर मोहम्मद गोया
About the poet

फ़कीर मोहम्मद गोया

View profile & all 7 Poems / Stories

More from फ़कीर मोहम्मद गोया

  1. हसरत ऐ जाँ शब-ए-जुदाई है - फ़कीर मोहम्मद गोया

    हसरत ऐ जाँ शब-ए-जुदाई हैमुज़दा ऐ दिल के मौत आई हैं

    12.4K reads
  2. खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रूख़्सार पर - फ़कीर मोहम्मद गोया

    खोल दी है ज़ुल्फ़ किस ने फूल से रूख़्सार परछा गई काली घटा सी आन कर गुल-ज़ार पर

    12.4K reads
  3. किस कदर मुझ को ना-तवानी है - फ़कीर मोहम्मद गोया

    किस कदर मुझ को ना-तवानी हैबार-ए-सर से भी सर-गिरानी है

    12.4K reads
  4. मुँह ढाँप के मैं जो रो रहा हूँ - फ़कीर मोहम्मद गोया

    मुँह ढाँप के मैं जो रो रहा हूँइक पर्दा-नशीं का मुब्तला हूँ

    12.4K reads
  5. ये बे-सिबात बहार-ए-रियाज़-ए-हस्ती है - फ़कीर मोहम्मद गोया

    ये बे-सिबात बहार-ए-रियाज़-ए-हस्ती हैकली जो चटकी तो हस्ती पर अपनी हंसती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे