सितम सिखलायेगा रस्मे-वफा - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

सितम सिखलायेगा रस्मे-वफा, ऐसे नहीं होता
सनम दिखलायेंगे राहे-खुदा, ऐसे नहीं होता

गिनो सब हसरतें, जो खूं हुई हैं तन के मक़तल में
मेरे क़ातिल हिसाबे-खूबहां, ऐसे नहीं होता

जहाने-दिल मे काम आती हैं, तद्बीरें न ताजीरें
यहां पैमाने-तस्लीमो-रज़ा, ऐसे नहीं होता

हर इक शब हर घडी गुज़रे क़यामत यूं तो होता है
मगर हर सुबह हो रोज़े-जज़ा, ऐसे नहीं होता

रवां है नब्ज़े-दौरां, गर्दिशों मे आसमां सारे
जो तुम कहते हो सब कुछ हो चुका, ऐसे नहीं होता
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like