आ, के वाबस्तः[1] हैं उस हुस्न की यादें तुझ से
जिसने इस दिल को परीखानः बना रखा था
जिसकी उल्फ़त में भुला रखी थी दुनिया हमने
दह्र[2] को दह्र का अफ़साना बना रखा था
आशना हैं तेरे क़दमों से वो राहें जिन पर
उसकी मदहोश जवानी ने इ’नायत की है
कारवाँ गुज़रे हैं जिनसे उसी रानाई[3] के
जिसकी इन आँखों ने बे-सूद[4] इ’बादत[5] की है
तुझसे खेली हैं वो महबूब हवाएँ जिनमें
उसकी मलबूस[6] की अफ़सुर्दः[7] महक बाक़ी है
तुझ पर भी बरसा है उस बाम से महताब का नूर
जिसमें बीती हुई रातों की कसक बाक़ी है
तूने देखी है वो पेशानी[8] वो रुख़सार[9] वो होंठ
ज़िन्दगी जिनके तसव्वुर[10] में लुटा दी हमने
तुझ पे उट्ठी हैं वो खोई हुई साहिर[11] आँखें
तुझको मा’लूम है क्यों उ’म्र गँवा दी हमने
हम पे मुश्तरिका[12] हैं एहसान ग़मे-उल्फ़त के
इतने एहसान केः गिनवाऊँ तो गिनवा न सकूँ
हमने इस इश्क़ मेम क्या खोया है क्या सीखा है
जुज़[13] तेरे और को समझाऊँ तो समझा न सकूँ
आजिज़ी[14] सीखी ग़रीबों की हिमायत सीखी
यासो-हिरमान[15] के दुख-दर्द के मा’नी सीखे
ज़ेरदस्तों के मसाइब[16] को समझना सीखा
सर्द आहों के रुख़े-ज़र्द[17] के मा’नी सीखे
जब कहीं बैठ के रोते हैं वो बेकस जिनके
अश्क आँखों में बिलकते हुए सो जाते हैं
नातवानों[18] के निवालों पे झपटते हैं उक़ाब[19]
बाजू तोले हुए मँडलाते हुए आते हैं
जब कभी बिकता है बाज़ार में मज़दूर का ग़ोश्त
शाहराहों[20] पे ग़रीबों का लहू बहता है
या कोई तोंद का बढ़ता हुआ सैलाब लिए
फ़ाक़ामस्तों[21] को डुबोने के लिए कहता है
आग-सी सीने में रह-रह के उबलती है न पूछ
अपने दिल पर मुझे काबू ही नहीं रहता है