फिर हरीफ़े-बहार हो बैठे - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

फिर हरीफ़े-बहार[1] हो बैठे
जाने किस-किस को आज रो बैठे

थी मगर इतनी रायगाँ[2] भी न थी
आज कुछ ज़िन्दगी से खो बैठे

तेरे दर तक पहुँच के लौट आए
इ’श्क़ की आबरू डुबो बैठे

सारी दुनिया से दूर हो जाए
जो ज़रा तेरे पास हो बैठे

न गई तेरी बे-रुख़ी न गई
हम तिरी आरज़ू भी खो बैठे

फ़ैज़ होता रहे जो होना है
शे’र लिखते रहा करो बैठे
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like