हर हक़ीक़त मजाज़ हो जाये - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़फ़ैज़ अहमद फ़ैज़13 Sept 1911 – 20 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तजू[1] ही सही
नहीं विसाल मयस्सर[2] तो आरज़ू ही सही

न तन में ख़ून फ़राहम[3] न अश्क आँखों में
नमाज़-ए-शौक़ तो वाजिब[4] है बे-वज़ू ही सही

यही बहुत है केः सालिम है दिल का पैराहन
ये चाक-चाक गरेबान बेरफ़ू ही सही

किसी तरह तो जमे बज़्म मैकदे वालो
नहीं जो बादा-ओ-साग़र तो हा-ओ-हू ही सही

गर इन्तज़ार कठिन है तो जब तलक ऐ दिल
किसी के वादा-ए-फ़र्दा[5] से गुफ़्तगू ही सही

दयार-ए-ग़ैर[6] में महरम[7] अगर नहीं कोई
तो फ़ैज़ ज़िक्र-ए-वतन अपने रू-ब-रू[8] ही सही
फ़ैज़ अहमद फ़ैज़
About the poet

फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

View profile & all 149 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like