शाइ'री - नज़्म

फ़हमीदा रियाज़फ़हमीदा रियाज़28 Sept 1946 – 21 Sept 2018

1 min read · 12.4K reads

इंसानों के दिल में बच्चों

इक प्यार का दरिया बहता है

जो आँख से ओझल रहता है

लेकिन दुनिया में कभी-कभी

लगता है कुछ इतना अच्छा

वो चाँद की झिलमिल किरनें हों

या रिम-झिम पानी बारिश का

या ऐसा हो इंसान कोई

जो इतना प्यारा हमें लगे

हम बोल नहीं कुछ पाते हैं

चुप-चाप खड़े रह जाते हैं

तब एक अनोखे जादू से

बारिश होती है लफ़्ज़ों की

जो गीत रसीला गाते हैं

और हम शाइ'र बन जाते हैं

जब दिल पर चोट लगे गहरी

और आँसू पीना मुश्किल हो

आसान लगे बस मर जाना

दुख सह कर जीना मुश्किल हो

तब एक अनोखे जादू से

होती है बारिश लफ़्ज़ों की

जो गीत रसीला गाते हैं

और हम शाइ'र बन जाते हैं

था कोई ज़माना जब शाइ'र

जादूगर समझे जाते थे

क्या सच-मुच हैं वो जादूगर

ये भेद किसी ने कब पाया

इक बात मगर सब ने मानी

जब दिल से निकले शे'र कोई

कर देता है हम पर जादू

वो सब को अच्छा लगता है

और बिल्कुल सच्चा लगता है

फ़हमीदा रियाज़
About the poet

फ़हमीदा रियाज़

View profile & all 63 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी