पत्थर की ज़बान - नज़्म

फ़हमीदा रियाज़फ़हमीदा रियाज़28 Sept 1946 – 21 Sept 2018

1 min read · 12.4K reads

इसी अकेले पहाड़ पर तू मुझे मिला था

यही बुलंदी है वस्ल तेरा

यही है पत्थर मिरी वफ़ा का

उजाड़ चटयल उदास वीराँ

मगर मैं सदियों से, इस से लिपटी हुई खड़ी हूँ

फटी हुई ओढ़नी में साँसें तिरी समेटे

हवा के वहशी बहाओ पर उड़ रहा है दामन

सँभाला लेती हूँ पत्थरों को गले लगा कर

नुकीले पत्थर

जो वक़्त के साथ मेरे सीने में इतने गहरे उतर गए हैं

कि मेरे जीते लहू से सब आस पास रंगीन हो गया है

मगर मैं सदियों से इस से लिपटी हुई खड़ी हूँ

और एक ऊँची उड़ान वाले परिंद के हाथ

तुझ को पैग़ाम भेजती हूँ

तू आ के देखे

तो कितना ख़ुश हो

कि संग-रेज़े तमाम याक़ूत बन गए हैं

दमक रहे हैं

गुलाब पत्थर से उग रहा है

फ़हमीदा रियाज़
About the poet

फ़हमीदा रियाज़

View profile & all 63 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी