कतबा - एजाज़ फारूक़ी

एजाज़ फारूक़ीएजाज़ फारूक़ी

4 min read · 12.4K reads

ये कतबा फ़लाँ सन का है
ये सन इस लिए इस पर कुंदा किया
कि सब वारियों पर ये वाज़ेह रहे
कि इस रोज़ बरसी है मरहूम की
अज़ीज़ ओ अक़ारिब यतामा मसाकीन को
ज़ियाफ़त से अपनी नवाज़ें सभी को बुलाएँ
कि सब मिल के मरहूम के हक़ में दस्त-ए-दुआ का उठाएँ
ज़बाँ से कहीं अपनी मरहूम की मग़फ़िरत हो
बुज़ुर्ग-ए-मुक़द्दस के नाम-ए-मुक़द्दस पे भेजें दरूद ओ सलाम
सभी ख़ास ओ आम
मगर ये भी मल्हूज़-ए-ख़ातिर रहे
अज़ीज़ ओ अक़ारिब का शर्ब ओ तआम
और उस का निज़ाम
अलग हो वहाँ से
जहाँ हों यतामा मसाकीन अंधे भिकारी
फटे और मैले लिबासों में सब औरतें और बच्चे
कई लूले लंगड़े मरीज़ और गंदे
वही जिन को कहते हैं हम सब अवाम
वहाँ होगा इक शोर-ओ-ग़ुल-इजि़्दहाम
ये कर देंगे हम सब का जीना हराम
एजाज़ फारूक़ी
About the poet

एजाज़ फारूक़ी

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी