तक्मील - एजाज़ फारूक़ी

एजाज़ फारूक़ीएजाज़ फारूक़ी

5 min read · 12.4K reads

वो तीरगी भी अजीब थी
चाँदनी की ठंडक गुदाज़ चादर से सारा जंगल लिपट रहा था
गुलों के सद-रंग
धुँदले धुँदले से
जैसे इक सीम-तन के चेहरे के शोख गाजे पे
आँसुओं का गुबार हो
पेड़, मुंतजिर
अपनी नर्म शाखों के हाथ फैलाए
और कभी शाख चटकी
तो साए निकले
मुलूक फूलों को चूम कर
चाँदनी की चादर पे नाचते थे
कहाँ से आई
वो इक किरन
जिसने फैलती तीरगी की गँभीरता को चीरा
तो मेरे भीतर में एक किरनों का सिलसिला यूँ उतर रहा था
कि कोह-ए-आतिश-फ़शाँ से लावा नशेब को बह रहा हो
मेरे लहू से सोज उबल पड़े
जिन की तेज़ हिद्दत से तीरगी के मुहीब यख़-बस्ता संग पिघले
तो नूर के रास्तों का इक जाल खुल गया

मगर अभी तो मुहीब काले पहाड़ कुछ और भी नज़र आ रहे हैं
और मैं सफ़र की हिद्दत से जल रहा हूँ
ज़रा मैं अब चाँदनी की ठंडी गुदाज़-चादर में
दम तो ले लूँ
कहीं उबलती हुई ये आतिश
मुझे जला कर भसम न कर दे
एजाज़ फारूक़ी
About the poet

एजाज़ फारूक़ी

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी