दोहा - भाग 4 - दुलारे लाल भार्गव

दुलारे लाल भार्गवदुलारे लाल भार्गव

5 min read · 12.4K reads

लंक लचाइ नचाइ दृग, पग-उँचाइ भरि चाइ।
सिर धरि गागरि मगन मग, नागरि नाचति जाइ।।31।।

गंगा-जमुना-सरसुती, बचपन-जोबन-रूप।
तिय त्रिबेनि नहिं देति केहिं, मति-महि मुकति अनूप।।32।।

सिव गाँधी दोई भये, बाँके माँ के लाल।
उन काटे हिंदून दुख, इन जग-दृग-तम-जाल।।33।।

दुष्ट-दनुज-दल-दलन को, धरे तीक्ष्ण तरवार।
देश-शक्ति दुर्गावती, दुर्गा को अवतार।।34।।

जनु जु रजनि-बिछुरन रहे, पदुमिनि-आनन छाइ।
ओस-आसु-कन सो करन, पोंछत रबि-पिय आइ।।35।।

सीता घाम लू दुख सहत, तऊ न तोरत तार।
झरत निरंतर झर सरिस, सोइ सनेह सुचि सार।।36।।

उर-धरकनि-धुनि माहिं सुनि, पिय-पग-प्रतिधुनि कान।
नस-नस तें नैंनन उमहि, आए उतसुक प्रान।।37।।

सत-इसटिक जग फील्ड लै, जीवन-हाकी खेलि।
वा अनंत के गोल में, आतम बालहिं मेलि।।38।।

ग्राह-गहत गजराज की, गरज गहत ब्रजराज।
भजे गरीब निवाज कौ, बिरद बचावन काज।।39।।

लेत देत संदेस सब, सुनि न सकत कछु कोय।
बिना तार कौ तार जनु, कियौ दृगनु तुम दोय।।40।।
दुलारे लाल भार्गव
About the poet

दुलारे लाल भार्गव

View profile & all 10 Poems / Stories

More from दुलारे लाल भार्गव

  1. दोहा - भाग 1 - दुलारे लाल भार्गव

    सुमिरौं वा बिघनेस कौ, जोति सदन मुख-सोम।जासु दरन-दुति-किरन इक, हरति बिघन तम-नोम।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - दुलारे लाल भार्गव

    दमकति दरपन-दरप दरि, दीपशिखा-दुति देह।वह दृढ़ इकदिसि दिपत यह, मृदु दस दिसनि सनेह।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - दुलारे लाल भार्गव

    कब तें मन भाजन लएँ, खरौ तिहारे द्वार।दरसन दुति कन दै हरौ, मति तम-तोम अपार।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 5 - दुलारे लाल भार्गव

    नयौ नेह दै पिय दियौ, जीवन दियौ जगाइ।किंचित सिंचित राखियौ, ह्वै सूनों न बुझाइ।।41।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 6 - दुलारे लाल भार्गव

    नैन-आतसी काँच परि, छवि-रवि-कर अवदात।झुलसायौ उर-कागदहिं, उड्यो साँस-संग जात।।51।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी