दोहा - भाग 3 - दुलारे लाल भार्गव

दुलारे लाल भार्गवदुलारे लाल भार्गव

5 min read · 12.4K reads

कब तें मन भाजन लएँ, खरौ तिहारे द्वार।
दरसन दुति कन दै हरौ, मति तम-तोम अपार।।21।।

तजत बिरह-रवि उर उदधि, उठत सघन दुख-मेह।
नयन-गगन उमड़त घुमड़ि, बरसत सलिल अछेह।।22।।

नेह-नीर भरि-भरि नयन, उर पर ढरि-ढरि जात।
टूटि-टूटि तारक गगन, गिरि पर गिरि-रिरि जात।।23।।

चित चकमक पै चोंट दै, चितवन लोह चलाइ।
लगन-लाइ हिय-सूत में, ललना गई लगाइ।।24।।

लखिकें भारत-दीप को, हतप्रभ-सौ असहाइ।
दै नवजीवन नेह निज, गांधी दियो जगाइ।।25।।

रही अछूतोद्वार-नद, छूआछूत तिय डूबि।
सास्त्रन कौ तिनकौ गहति, क्रांति-भँवर सो ऊबि।।26।।

जाति-पाँति की भीति तौ, प्रीति-भवन में नाहिं।
एक एकता-छतहिं की, छाँह मिलति सब काहिं।।27।।

जग-तरनी में तन-तरो, परी अरी मँझधार।
मन-मलाह जो बस करै, निहचै उतरै पार।।28।।

तन-उपवन सहि है कहा, बिछुरन झंझावात।
उड़यो जात उर-तरु जबै, चलिबे ही की बात।।29।।

बीय दीय ज्यों ज्यों बरे, त्यों त्यों घटे सनेह।
हीय-दीय ज्यों ज्यों जरे, त्यों-त्यों बढ़े सनेह।।30।।
दुलारे लाल भार्गव
About the poet

दुलारे लाल भार्गव

View profile & all 10 Poems / Stories

More from दुलारे लाल भार्गव

  1. दोहा - भाग 1 - दुलारे लाल भार्गव

    सुमिरौं वा बिघनेस कौ, जोति सदन मुख-सोम।जासु दरन-दुति-किरन इक, हरति बिघन तम-नोम।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - दुलारे लाल भार्गव

    दमकति दरपन-दरप दरि, दीपशिखा-दुति देह।वह दृढ़ इकदिसि दिपत यह, मृदु दस दिसनि सनेह।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 4 - दुलारे लाल भार्गव

    लंक लचाइ नचाइ दृग, पग-उँचाइ भरि चाइ।सिर धरि गागरि मगन मग, नागरि नाचति जाइ।।31।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 5 - दुलारे लाल भार्गव

    नयौ नेह दै पिय दियौ, जीवन दियौ जगाइ।किंचित सिंचित राखियौ, ह्वै सूनों न बुझाइ।।41।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 6 - दुलारे लाल भार्गव

    नैन-आतसी काँच परि, छवि-रवि-कर अवदात।झुलसायौ उर-कागदहिं, उड्यो साँस-संग जात।।51।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी