ज़रा ये काम मेरे मेहरबाँ कर
ख़मोशी को कभी अपनी ज़बाँ कर
मैं अपने आप से छुप सी गई हूँ
कभी आ कर मुझे मुझ पर अयाँ कर
अरे दर्द-ए-जुदाई मुल्तजी हूँ
मिरे दिल में उतर मुझ में मकाँ कर
तबीअत मुज़्महिल रहने लगी है
किसी का हाल मुझ से मत बयाँ कर
दिल-ओ-जाँ पर गुज़र जाए क़यामत
सितम मुझ पर न यूँ दर्द-ए-निहाँ कर
दुआ देगी तुझे दिल से 'दुआ' भी
भरोसा उस पे थोड़ा बद-गुमाँ कर








