तेरी नज़रों में मो'तबर न हुई
मैं मोअ'त्तर हुई मगर न हुई
हाल दुनिया पे खुल गया मेरा
एक बस आप को ख़बर न हुई
ज़िंदगी रेज़ा रेज़ा हो कर भी
आज तक गर्द-ए-रहगुज़र न हुई
तू सफ़र-कार था सफ़र में रहा
मैं तिरे पावँ में डगर न हुई
तेरे दिल तक चली नहीं आई
अपनी भी ज़ात की मगर न हुई
तेरी यादें थीं मेरे साथ मगर
हिज्र की रात मुख़्तसर न हुई
किए रौशन कई चराग़-ए-दुआ
रौशनी फिर भी बाम पर न हुई








