मैं ने मेहंदी से लिखा है नाम तेरा हाथ पर
चाँद को शर्मा गया है नाम तेरा हाथ पर
चाँद सा तू भी चमकता चाँद की इस रात में
ये मुक़द्दर की अता है नाम तेरा हाथ पर
अब मिटा सकता है कोई तो मिटा कर देख ले
हम ने ऐसा लिख दिया है नाम तेरा हाथ पर
और कोई छब कोई मंज़र भला लगता नहीं
देखना सब से भला है नाम तेरा हाथ पर
इस को धुँदलाने नहीं देना 'दुआ' ताज़ा सदा
रखना दिल का मश्ग़ला है नाम तेरा हाथ पर








