कुछ देर उस की लाश पे रोना किया था बस
इक फूल मन के बाग़ का मुरझा चुका था बस
जो सारी काएनात में अपना रफ़ीक़ था
मेरे लिए मलूल वो हर्फ़-ए-दुआ था बस
जब मेरा साथ छोड़ गए मेरे अपने लोग
बे-शक्ल सा ख़याल मिरा हम-नवा था बस
दुनिया अगर उदास है तुम क्यों उदास हो
ये इक सवाल आँख को छलका गया था बस
हर शख़्स अपने आप से छुपने की धुन में था
इस शहर पर 'दुआ' कोई साया हुआ था बस








