कभी जो आप को देखूँ तो दिल में फूल खिलते हैं
कहूँ मैं आप से कैसे मुझे आप अच्छे लगते हैं
मिरे दिल की ये ख़्वाहिश है बनूँ मैं आप की दुल्हन
कि दिल में आप रहते हैं मिरे होंटों पे सजते हैं
अधूरे ख़्वाब जीवन के मिरे हो जाएँगे पूरे
मिरी आँखों में तेरी चाह के इल्हाम पलते हैं
यहाँ फ़ुर्सत किसे है दिल की जो बस्ती करे आबाद
यहाँ सूरज की हमराही में सारे लोग चलते हैं
किनारे नीलगूँ दरिया के जैसे हम भी हैं गोया
'दुआ' जो पानी के फैलाव की दूरी पे रहते हैं








