हैरत से अपना चेहरा वो देखा किया गया
बिखरा हुआ जो दिल मिरा यकजा किया गया
इक अक्स को दवाम दिलाया गया है आज
कोई तो काम आँख से अच्छा किया गया
हर शख़्स देखता जिसे अपनी नज़र से है
क्यों दर्द सारे शहर पे इफ़्शा किया गया
यक-लख़्त वाहिमे की चुभन और बढ़ गई
जब जुस्तुजू को तन का लबादा किया गया
ये दिल तग़य्युरात का मारा डसा ये दिल
गुलशन किया गया कभी सहरा किया गया
दिल को हमारे वो ही 'दुआ' तोड़ता गया
जिस शख़्स पर भी दिल से भरोसा किया गया








