फ़ोन मिरा क्यों काटे है वो बात अधूरी रह जाती है
मिलन-विलन नहीं हो पाता है लेकिन दूरी रह जाती है
रह गई कितनी बात अधूरी फ़ोन हुआ है क्यों बंद उस का
क्यों हर रब्त के धागे के अंदर मजबूरी रह जाती है
जज़्ब की रौ में न वो बह जाए तभी है काटे फ़ोन वो मेरा
आँखों की दहलीज़ पे भीगी सी माज़ूरी रह जाती है
जो कुछ कहना होता है जो सोचा दिल ने होता है सब
प्यार की मीठी बातों में हर बात ज़रूरी रह जाती है
फूल चमन के सारे चुन लूँ 'दुआ' उफ़ुक़ के पार चलूँ मैं
लेकिन दिल में दबी दबी ख़्वाहिश कस्तूरी रह जाती है








