तू शाह मिरे लफ़्ज़ों का है
तू हुस्न है मेरी नज़्मों का
मैं पागल तेरी चाहत में
साईं मैं कितनी घायल हूँ
तुम देखो मेरी आँखों में
हो तुम ही मेरे अश्कों में
मैं मन के भेद बताऊँ क्या
किस तरह प्यार छुपाऊँ मैं
मैं लाख छुपाऊँ दुनिया से
आँखों में सब आ जाता है
तू दिल से मुझे दुआएँ दे
तुझ पे निछावर मेरी वफ़ाएँ
प्यार की ख़ुशबू मन में बसी है
प्यास तो लेकिन लब पे सजी है
इसे निकालूँ मन से कैसे
तुझे निकालूँ तन से कैसे
ख़्वाब की किरची चुभती जाए
अश्क मिरे रुख़्सार पे आए
टूट गया मिन्नत का धागा
मन मेरा है कितना अभागा
ख़्वाब की आस में खोया सब कुछ
डूब गया है प्यास में सब कुछ
आँखों में वीरानी उतरी
चेहरे पर हैरानी उतरी
कैसे मनाऊँ मातम साईं
बोल नाँ मेरे हमदम साईं
दे दे साईं मुझ को दुआ तू
या तो आकर ख़ुद दफ़ना तू








