मोहब्बत का शजर गर हम लगाते

डॉ सबीहा नाहीदडॉ सबीहा नाहीद2 Jan 1965

1 min read · 12.4K reads

मोहब्बत का शजर गर हम लगाते

कटीले फूल हरगिज़ हम न पाते

तमद्दुन की गिरावट तुम न पूछो

किसी से भी कोई रिश्ते बनाते

न गर हम छोड़ते अपनी विरासत

ज़वाल-ए-आदम-ए-ख़ाकी न लाते

अगर होता ज़रा भी पास-ए-हुरमत

ज़माने को सही रस्ता दिखाते

बशर को रब ने अशरफ़ है बनाया

मगर अब जानवर की सफ़ में आते

डिसप्लिन उन के हाँ भी कुछ न कुछ है

जिन्हें हम जानवर कह कर बुलाते

डॉ सबीहा नाहीद
About the poet

डॉ सबीहा नाहीद

उपनाम : 'नाहीद' मूल नाम : सबीहा नाहीद जन्म : 02 Jan 1965 | वैशाली, बिहार

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like