बर्फ़ की गुड़िया - नज़्म

डॉ सबीहा नाहीदडॉ सबीहा नाहीद2 Jan 1965

1 min read · 12.4K reads

बर्फ़ की गुड़िया

जानती है

धूप में कितना पसीजना है

ठण्ड में कितना अकड़ना है

उसे बताया गया है गुड़िया होने का मतलब

उजला होना अँधेरों को खटकता है

हर अंधेरा उसे तारा बनाना चाहता है

दामन में समेटना

लेकिन चाँद की तरह माथे पर सजाना नहीं चाहता

क्यों कि अख़्तर-शुमारी से महज़ रात काटी जा सकती है

दिन नहीं

बर्फ़ की गुड़िया पिघलना चाहती है

वो बाहर आना चाहती है अपने वजूद के साँचे से

लेकिन दरवाज़े पर बैठे हैं सारे अक़दार

एहतिजाज करते हुए

मुहाजिर दस्त-बरदार

कि अगर बदल गया बर्फ़ का रंग

तो भीग जाएगा उन का काग़ज़ी पैरहन

बर्फ़ की गुड़िया गर पानी बन कर भाप बन जाएगी

तब ज़मीन उसे देखेगी

उसी ज़रूरत की नज़र से

डॉ सबीहा नाहीद
About the poet

डॉ सबीहा नाहीद

उपनाम : 'नाहीद' मूल नाम : सबीहा नाहीद जन्म : 02 Jan 1965 | वैशाली, बिहार

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय