अदा करती हूँ शुक्राना मैं इन हालात का अपने
दिए हैं जिस ने मेरी जागती आँखों को ये सपने
न समझो ज़िंदगानी को कि है ये सेज फूलों की
कई काँटे हैं राहों में सर-ए-मंज़िल कई रख़्ने
मुनव्वर जिन का घर करने नशेमन को जला डाला
वही पूछे हैं अब हम से कि कब जाओगे घर अपने
किताब-ए-ज़िंदगी मेरी समझ में कुछ नहीं आती
वही कातिब वही मुंसिफ़ 'अमल है सिर्फ़ सर अपने
मुक़द्दर में जो लिक्खा है कभी वो टल नहीं सकता
बताया है मगर दार-उल-'अमल दुनिया को तो रब ने
मिरी ख़ामोशियों से तुम मुझे कमज़ोर मत समझो
तकल्लुम के बिना भी मा'रके हैं सर किए हम ने








