दरअस्ल

डॉ. अजितडॉ. अजित9 Sept 1982

1 min read · 12.4K reads

ये बातचीत को अन्यथा

लिए जाने का दौर है

आप कहें पूरब

और कोई समझ ले

इसको निर्वासन की दशा

आप कहें मेरा वो मतलब नहीं था दरअस्ल

और तब तक मतलब निकल चुका हो हाथ से

इसलिए

बातचीत करते हुए लगता है डर

और बोल जाता हूँ कुछ ऐसा भी

जिसका ठीक-ठीक मतलब नहीं पता होता

मुझे भी।

डॉ. अजित
About the poet

डॉ. अजित

नई पीढ़ी के सुपरिचित कवि-गद्यकार। मूल नाम : अजित सिंह तोमर जन्म : 09/09/1982 | शामिली, उत्तर प्रदेश

View profile & all 24 Poems / Stories