जीवन - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads

(एक)

कहाँ है
जीवनदायिनी वह कूची चितेरे की

श्लोकों के मौन संगीत में
देखो तो लौट रहीं टहनियाँ
हरी हरी

लौट रहा काफिला
ठूँठों का
वृक्षों की राह पर

कहाँ है
जीवनदायिनी वह कूची
जिसके रंग का चमत्कार है
यह जीवन
ठूँठों में लौटता

(दो)

वही तना
टहनियाँ वही
खड़ा भी
निकलकर
पृथ्वी से ही
पर रहा तो ठूँठ ही
वृक्ष था जो कभी।
बस रंग ही तो नहीं भरा चितेरे ने
हरा
आकृति और जीवन का
रहस्य खुल गया।
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like