बस बातें ही बातें करते - दिविक रमेश

दिविक रमेशदिविक रमेश28 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads

बड़े अजीब मुझे तो लगते
एक्टर अमिताभ दादा जी।
कम्प्यूटर को समझ आदमी
बातें करते हैं दादा जी।

कौन बनेगा करोड़पति में
बस बातें ही बातें करते
’कम्प्यूटर जी करो लॉक तुम’
बड़े मजे से उससे कहते।

देख-देख मेंने भी उस दिन
कम्प्यूटर को वही कहा था।
कहां किया कुछ कम्प्यूटर ने
जैसा था बस वही रहा था।

अरे समझ में आया मुझको
क्या जादू तुम दादा करते?
खुद चलाकर कम्प्यूटर को
सब को बुद्धु खूब बनाते!
दिविक रमेश
About the poet

दिविक रमेश

View profile & all 162 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like