सब्र का ज्वालामुखी धधका है फूटेगा ज़रूर - दीप्ति मिश्र

दीप्ति मिश्रदीप्ति मिश्र15 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

सब्र का ज्वालामुखी धधका है फूटेगा ज़रूर
सुर्ख़ लावा बह चला है, बाँध टूटेगा ज़रूर

लील जाएगा सभी कुछ आग का दरिया मगर
राख का इक ढेर पीछे फिर भी छूटेगा ज़रूर

सच को सचमुच जानने से पहले इतना जान लो
सच का ये अहसास जी का चैन लूटेगा ज़रूर

खोजने निकले हैं, ख़ुद को, खोज ही लेंगे कभी
हाँ, ख़ुदी की खोज में घर-बार छूटेगा ज़रूर

ख़ुश हैं अपने ख़्वाब में हम, हमको ख़ुश रहने भी दो
यह तो हमको भी पता है ख़्वाब टूटेगा ज़रूर
दीप्ति मिश्र
About the poet

दीप्ति मिश्र

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँदुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँतू चाँद मुझे कहती थी मैं डूब रहा हूँ— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुलदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायहो-हल्लाबिं चिम्पाकु के लिएवह चित्र में रंग भर रही है— हेमंत देवलेकरइंतज़ार के 'ज' में जो नुक़्ता हैतुमने देखा नहींकिसी ग़ाफ़िल शरीर लड़की को— बाबुषा कोहली