मैं गैर लगूं तो - दीप्ति गुप्ता

दीप्ति गुप्तादीप्ति गुप्ता25 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

 
 मैं गैर लगूं तो अपने अंदर झाँक लेना
 समझ ना आए तो मुझसे जान लेना
 सताए ज़माने की गरम हवा तो
 मेरे प्यार के शजर के नीचे बैठ रहना
 कोई भूली दासतां जब याद आए, तो
 आँखें मूँद मुझसे बात करना
 जब घेरे अवसाद औ निराशा तो
 मुझे याद कर कोई गीत गुनगुनाना
 यूँ ही आँख कभी भर आए तो
 मेरा खिल - खिल हंसना याद करना
 जब उदास दोपहर दिल पे छाये तो
 मेरी नटखट बातें सोच कर, दिल बहलाना
 कभी सुरमई शाम बेचैन करे तो
 ख्यालों में साथ मेरे,दूर तक सैर को जाना
 जीवन में उष्मा राख होती लगे तो
 मेरी निष्ठा को ध्यान में ला, ऊर्जित होना
 जब मैं रह- रह कर याद आऊँ तो
 मेरी उसी तस्वीर से मौन बातें करना
 बस एक बात हमेशा याद रखना
 दूर हो कर भी, हर पल तुम्हारे पास हूँ मैं
 इस रिश्ते का सुरूर और तुम्हारा गुरूर हूँ मैं
दीप्ति गुप्ता
About the poet

दीप्ति गुप्ता

View profile & all 77 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like