वन्य - दिनेश्वर प्रसाद

दिनेश्वर प्रसाददिनेश्वर प्रसाद4 Sept 1932

4 min read · 12.4K reads

अभी भी वन्य हूँ,  शायद ।
मेरे वात-अनुकूलित भवन के किसी कोने में
अरण्यानी छिपी बैठी ।
मेरी शोधशाला में
ब्रोमीन, गन्धक, अम्ल गन्धों पर
भटकती दूर से हर रात,
चम्पक की महक तिरती ।

विचारों को विचारित ही करूँ,
नहीं अनुभूतियाँ अनुभूत,
सदा ऐसा नहीं होता ।

सुबह के संगमरमर में
सुनहली कोंपलें जब फूटने लगतीं
मुझे नवजन्म-सा लगता ।
क्षितिज की सुर्ख़ भट्ठी में
उगलता लाल- पीला धुआँ
सूरज गल, पिघल जाता
हृदय में कुछ द्रवित होता ।
नहीं, मैं नलकियों में  रूप का द्रव जाँच पाता हूँ ।

तड़प को अनुवीक्षक  से करूँ विश्लिष्ट,
उस के  कीट का उपचार कर दूँ ,
नहीं धीरज है ।

धड़कते वक्ष को
मस्तिष्क कोषों में नहीं मैं बदल पाता हूँ ।
अभी भी आदमी, शायद ।
दिनेश्वर प्रसाद
About the poet

दिनेश्वर प्रसाद

View profile & all 54 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्य