हर रोज़, हर रोज़ - दिनेश्वर प्रसाद

दिनेश्वर प्रसाददिनेश्वर प्रसाद4 Sept 1932

2 min read · 12.4K reads

हर रोज़, हर रोज़
वही वही वही
वही दिन आता है

कभी बादलों भरा
कभी चितकबरा,

कभी गेंदे की फुलवारी-सा
वही दिन आता है

सूरज की खूँटी से
उसे उतारें हम

एक साथ
पहन लें

(15 अप्रैल 1966)
दिनेश्वर प्रसाद
About the poet

दिनेश्वर प्रसाद

View profile & all 54 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like