एक चट्टान है जो टूटती ही नहीं - दिनेश्वर प्रसाद

दिनेश्वर प्रसाददिनेश्वर प्रसाद4 Sept 1932

4 min read · 12.4K reads

एक चट्टान है जो टूटती ही नहीं
सदियों से जमी हुई परतों पर
नई परतें जम गईं
उजड़ी हुई काई हरी होने लगी
टकराने वाले सिर चूर हो गए
चोट करने वाले हाथ थमने लगे
और घाटियों को
गर्जन से भरते हथौड़ों की गूँज बन्द हो गई

एक चट्टान है जो टूटती ही नहीं
आत्मरक्षी भुजाओं का बल
आत्मकवच विचारों की ऊर्जा
अँजलियों से अर्पित अर्ध्य की तरह
इसे समर्पित हैं
काल की दूरियों पर पँख मार
अचल चट्टान यह —
यह चट्टान टूटती ही नहीं

मत डरो
मत करो शिलावन्दन
दुख और आहों से गढ़े हुए नए हाथ
नए हथौड़े उठा चुके हैं
नई चोटों के गर्जन से
घाटियाँ गूँजने लग गई हैं —
नए असंख्य हाथ !

(09 फरवरी 1984)
दिनेश्वर प्रसाद
About the poet

दिनेश्वर प्रसाद

View profile & all 54 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी