दिक्-काल - दिनेश्वर प्रसाद

दिनेश्वर प्रसाददिनेश्वर प्रसाद4 Sept 1932

1 min read · 12.4K reads

कहाँ वह बिन्दु
जिस पर मैं टिकूँ ?

कहाँ वह क्षण
जिसमें मैं रुकूँ ?

धारा में
मेरा परिचय बह गया है ।

शून्य कभी दर्शन था,
अब गणित हो गया है ।
दिनेश्वर प्रसाद
About the poet

दिनेश्वर प्रसाद

View profile & all 54 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like