छविनाश मिश्र के निधन पर - दिनेश्वर प्रसाद

दिनेश्वर प्रसाददिनेश्वर प्रसाद4 Sept 1932

2 min read · 12.4K reads

तुम्हारे नहीं होने से
फूलों की सुगन्ध कुछ कम हो गई है
और दुधमुँहें बच्चों की हंसी
और भोर के पक्षियों का कलरव
कुछ फीका पड़ गया है

मन के किस कमल से
फूटती थी तुम्हारी सुगन्ध
किस कनखल से
उठती थी तुम्हारी हंसी

जबकि
दुनिया भर का गरल
और पाताल भर का अन्धेरा
तुम्हारी क़िस्मत थे?

(23 अक्तूबर 1990)
दिनेश्वर प्रसाद
About the poet

दिनेश्वर प्रसाद

View profile & all 54 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like