बार-बार घिरती हुई बदली - दिनेश्वर प्रसाद

दिनेश्वर प्रसाददिनेश्वर प्रसाद4 Sept 1932

3 min read · 12.4K reads

बार-बार घिरती हुई बदली
बार-बार डँसती हुई हवा
चिन्दी-चिन्दी होता हुआ दिन
टुकड़ों में बँटती हुई रात

यह कैसी ठण्ड
जो ताप पर हावी है ?
दिशाएँ खीझी हुई
धरती सिकुड़ी हुई
और पहाड़ झुके हुए

एक रहस्य ओढ़कर पसरा हुआ
अन्तहीन मौन
कानों में उँगली डाल
सिर्फ़ मुस्कुराता है
आवाज़ें पीता और
उबाऊ चुप्पी उगलता है

भवें टेढ़ीकर उबलते हुए प्रश्न
उसे घेरकर खड़े हैं
शायद वह सुलगेगा
शायद अब बोलेगा

(10 फरवरी 1984)
दिनेश्वर प्रसाद
About the poet

दिनेश्वर प्रसाद

View profile & all 54 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायजीवन-राग/5केवल विचलित आत्माएँ हीगाती हैं यह राग— ब्रजरतन जोशी