दिल लुभाती रही रात भर चांदनी - दिनेश त्रिपाठी शम्स

दिनेश त्रिपाठी शम्सदिनेश त्रिपाठी शम्स3 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

दिल लुभाती रही रात भर चांदनी
मुस्कुराती रही रात भर चांदनी

जाने किस मीत के प्रीत का गीत ही
गुनगुनाती रही रात भर चांदनी

द्वार पर देख तारों की बारात को
बस लजाती रही रात भर चांदनी

छोड़कर आ गयी नभ मगर भूमि पर
छटपटाती रही रात भर चांदनी

ताल पर जाल किरणों का ले के भला
क्या फंसाती रही रात भर चांदनी ?
दिनेश त्रिपाठी शम्स
About the poet

दिनेश त्रिपाठी शम्स

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like