आँसू बहाकर - दिनेश सिंह

दिनेश सिंहदिनेश सिंह14 Sept 1947 – 2 Sept 2012

3 min read · 12.4K reads

दर्द के हम भगीरथ
तप-बल बढ़ाकर
नदी का उत्सव बने
आँसू बहाकर

उजाले की शक्ल में
पसरा अँधेरा
इसी करतब पर
हुआ है यह सवेरा

अर्घ्य देते सूर्य को
गंगा नहाकर

यह प्रवाहित जल
हमारी ज़िन्दगी है
सतह पर जिसके
अबाधित गंदगी है

जी रहे
उच्छिप्ट को सपना बनाकर

शक्तिपीठों के शिखर
पुल बांध जाएँ
एक बिजलीघर
उसी पर साध जाएँ

खड़े खंभे गड़े
गहराई थहाकर
दिनेश सिंह
About the poet

दिनेश सिंह

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like