पहाड़ लोग - दिनेश कुशवाह

दिनेश कुशवाहदिनेश कुशवाह8 Sept 1961

3 min read · 12.4K reads

            
अपना सबकुछ देते हुए
पूरी सदाशयता के साथ
शताब्दियों के उच्छेदन के बाद भी
बचे हैं कुछ छायादार और फलदार वृक्ष
नीच कहे जाने वाले परिश्रमी लोगों की तरह ।

जिन लोगों ने झूले डाले इनकी शाखों पर
इनके टिकोरों से लेकर मोजरों तक का
इस्तेमाल करते रहे रूप-रस-गन्ध के लिए
जिनके साथ ये गर्मी-जाड़ा-बरसात खपे
यहाँ तक कि जिनकी चिताओं के साथ
जलते रहे ये
उन लोगों ने इन पर
कुल्हाड़ी चलाने में कभी कोताही नहीं की ।

देश भर में फैले पहाड़
ये ही लोग हैं
जिन्हें हर तरह से
नोंचकर नँगा कर दिया गया है ।
दिनेश कुशवाह
About the poet

दिनेश कुशवाह

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like