इसी काया में मोक्ष (काव्य संग्रह) - दिनेश कुशवाह

दिनेश कुशवाहदिनेश कुशवाह8 Sept 1961

2 min read · 12.4K reads


कुछ इस तरह से हमने जवानी तबाह की
जिसने सुना उसी ने बहुत वाह वाह की

नेकी ने पाल पोस के जिसको जवाँ किया
वो हुस्न हो गया है अमानत गुनाह के

यूँ ज़िन्दगी के बोझ से काँधे छिले रहे
ढोई है जैसे पालकी आलमपनाह की

ऐसा भी वक़्त था कोई छोटा बड़ा न था
वो रौशनी किसी ने तो आख़िर सियाह की

वो हुस्न जैसे हो कोई शायर की ग़ज़ल
वो नाज़ जैसे ज़िद हो किसी बादशाह की
दिनेश कुशवाह
About the poet

दिनेश कुशवाह

View profile & all 31 Poems / Stories