तुम ही होते हो रिक्त - दिनेश जुगरान

दिनेश जुगरानदिनेश जुगरान26 Sept 1945

2 min read · 12.4K reads

उदासी हो
या प्रफुल्लता
तुम अपने को ही गवाँतेहो
दोनों स्थितियों में
तुम ही होते हो रिक्त
हर बार
और यदि नहीं जुड़े
दोनों से तुम
फिर जुड़ जाओगे
अपने अंदर के जगत से
बाहर से जुड़े तो
टूटोगे भीतर से
अपने से टूटे
तो विरह
जुड़ गए अपने से
तो योग
दिनेश जुगरान
About the poet

दिनेश जुगरान

View profile & all 16 Poems / Stories