तुम भरमाए से लगते हो - दिनेश गौतम

दिनेश गौतमदिनेश गौतम25 Sept 1963

4 min read · 12.4K reads

मेरी उँगली नुची हुई़, पर तार छेड़ता हूँ वीणा के,
तुमने बस पीड़ा को देखा औ‘ बौराए से लगते हो।

पीड़ाओं के हर अरण्य में मैं फिरता हूँ निपट अकेला,
दुख की परिभाषा तक पहुँचे, तुम घबराए से लगते हो।

जन्म-जन्म से पदाक्रांत मैं, मैंने उठना अभी न छोड़ा,
ठोकर एक लगी जो तुमको बस गिर आए से लगते हो।

जीवन भर मैं रहा बाँटता, उजियारा तम का पी-पीकर,
एक अँधेरी निशा मिली तो, तुम सँवलाए से लगते हो।

प्रखर भानु की अग्नि-रश्मियाँ, मैंने झेलीं खुली देह पर,
थोड़ी ऊष्मा तुम्हें छू गई, तो कुम्हलाए से लगते हो।

दुविधाओं के प्रश्न अनुत्तर , कितने हल कर डाले मैंने,
पथ चुनने की इस बेला में तुम भरमाए से लगते हो।
दिनेश गौतम
About the poet

दिनेश गौतम

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी