वर्षा और बच्चे - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

छटपट-छटपट वर्षा होती,
खटपट-खटपट गिरते ओले।

गली-गली और हर चौराहे,
उधम मचाते बच्चे डोले।

हा-हा हू-हू ही-ही करते,
बच्चों ने मारी किलकारी।

दूर-दूर तक महकी जैसे,
भाँत-भँतीली खुशबू प्यारी।

 वर्षा हुई बंद तो देखा,
इन्द्रधनुष था नभ में प्यारा।

सतरंगी जादू सा लगता,
सबको भाया सबसे न्यारा।।
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like