गाय - दीनदयाल शर्मा

दीनदयाल शर्मादीनदयाल शर्मा15 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

सरल सहज सी गाय हमारी,
लगती हमको सबसे प्यारी ।

कई रंगों की होती है यह,
गलकंबल की शोभा न्यारी ।

सिर्फ़ दूध ही नहीं देती यह,
घी दही मक्खन देती भारी ।

बछड़ा इसका बैल बने तब,
करे खेत की जुताई सारी ।

देव करोड़ों का ये घर है,
इसको पूजें मिटे बीमारी ।

वैद्य हकीम बतायें सारे,
इसकी सब चीज़ें गुणकारी ।।
दीनदयाल शर्मा
About the poet

दीनदयाल शर्मा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like