शादी में ख़त में जो ख़ला याद आ गया - दिलावर फ़िगार

दिलावर फ़िगारदिलावर फ़िगार8 Sept 1929 – 25 Sept 1998

3 min read · 12.4K reads

शादी में ख़त में जो ख़ला याद आ गया
बिल्कुल ग़लत लिखा था पता याद आ गया

जूते के इंतिख़ाब को मस्जिद में जब गए
वो जूतियाँ पडीं के ख़ुदा याद आ गया

उस शोख़ के वलीमे में खा कर चिकन पुलाव
कनकी के चावलों का मज़ा याद आ गया

मतला पढ़ा जो उस ने रजिस्टर निकाल कर
पूरा तिलिस्म होश-रूबा याद आ गया

हम भी कभी वज़ीर थे काहे के थे वज़ीर
हम थे वज़ीर-ए-आब-ओ-हवा याद आ गया

सोचा था आदमी का क़सीदा लिखेंगे हम
मतला कहा ही था के गधा याद आ गया
दिलावर फ़िगार
About the poet

दिलावर फ़िगार

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like