मैं ने कहा कि शहर के हक़ में दुआ करो - दिलावर फ़िगार

दिलावर फ़िगारदिलावर फ़िगार8 Sept 1929 – 25 Sept 1998

5 min read · 12.4K reads

मैंने कहा कि शहर के हक़ में दुआ करो
उसने कहा कि बात ग़लत मत कहा करो

मैंने कहा कि रात से बिजली भी बन्द है
उसने कहा कि हाथ से पंखा झला करो

मैंने कहा कि शहर में पानी का क़हत है
उसने कहा कि पेप्सी कोला पिया करो

मैंने कहा कि कार डकैतों ने छीन ली
उसने कहा कि अच्छा है पैदल चला करो

मैंने कहा कि काम है न कोई कारोबार
उसने कहा कि शाइरी पर इक्तिफ़ा करो

मैंने कहा कि सौ की भी गिनती नहीं है याद
उसने कहा कि रात को तारे गिना करो

मैंने कहा कि है मुझे कुर्सी की आरज़ू
उसने कहा कि आयत-ए-कुर्सी पढ़ा करो

मैंने कहा ग़ज़ल पढ़ी जाती नहीं सहीह
उसने कहा कि पहले रीहरसल किया करो

मैंने कहा कि कैसे कही जाती है ग़ज़ल
उसने कहा कि मेरी ग़ज़ल गा दिया करो

हर बात पर जो कहता रहा मैं बजा-बजा
उसने कहा कि यूँ ही मुसलसल बजा करो
दिलावर फ़िगार
About the poet

दिलावर फ़िगार

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानाCouplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी